Real Change Begins with Us

Many times, we feel frustrated with the system — whether it's about delays at the airport, corrupt officials, reservation quotas, traffic jams, wars, or even increasing mental health problems in society.

We understand your frustration. But in reality, there is only a slight chance that your problem is directly because of corruption in the government or the system.

At the same time, let's agree — corruption is not limited to politicians or officials. It exists everywhere, and even within each one of us, in small or big ways.

For example, if I take a salary of ₹1 lakh per month and I know deep inside that I am not giving the worth I should be giving — I am corrupt.

If I am driving, and someone blocks my way for a few seconds, and I keep honking again and again — I am corrupt (at least in my mind).

There are many wider meanings of corruption — not just the typical ones we hear in news.

Instead of only blaming the government, officials, reservation system, traffic delays, wars, environment issues, or the mental health crisis, let's ask ourselves: What am I doing to improve this nation?

Do something. Take a small step.

Be a good citizen. If you can create a positive impact on at least five people in your life — you have done your part.

Let the change begin with us.

असली बदलाव हमसे शुरू होता है

असली बदलाव हमसे शुरू होता है

अक्सर हम सिस्टम से परेशान हो जाते हैं — चाहे वह एयरपोर्ट पर देरी हो, सरकारी अफसरों की भ्रष्टाचार की खबरें हों, आरक्षण व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, युद्ध, या समाज में बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएँ।

हम आपकी परेशानी समझते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर बार आपके साथ जो हो रहा है, वह सीधे तौर पर किसी मंत्रालय या सरकारी भ्रष्टाचार की वजह से नहीं होता।

साथ ही, यह भी मानना पड़ेगा कि भ्रष्टाचार सिर्फ नेताओं या अफसरों तक सीमित नहीं है। यह हर जगह मौजूद है — और हम सबके भीतर भी, छोटे या बड़े रूप में।

उदाहरण के लिए, अगर मैं ₹1 लाख महीने की सैलरी लेता हूँ और मुझे खुद भी पता है कि मैं उतना काम या परिणाम नहीं दे रहा हूँ, जितना देना चाहिए — तो मैं भी भ्रष्ट हूँ।

अगर मैं गाड़ी चला रहा हूँ और कोई कुछ सेकंड के लिए मेरा रास्ता रोक देता है, और मैं बार-बार हॉर्न बजाता हूँ — तो मैं भी (कम से कम अपने मन में) भ्रष्ट हूँ।

भ्रष्टाचार की परिभाषा बहुत बड़ी है, सिर्फ वही नहीं जो हम रोज़ टीवी पर सुनते हैं।

इसलिए, सिर्फ सरकार, अफसरों, आरक्षण, ट्रैफिक, युद्ध, पर्यावरण, या समाज की समस्याओं को कोसने के बजाय — खुद से सवाल करें: मैं अपने देश को सुधारने के लिए क्या कर रहा हूँ?

कुछ कीजिए। एक छोटा कदम उठाइए।

अच्छे नागरिक बनिए। अगर आप अपनी जिंदगी में कम से कम पाँच लोगों पर अच्छा असर डाल सकते हैं — तो आपने अपना फर्ज निभा दिया।

बदलाव हमसे ही शुरू होता है।